Telangana: चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतरी, पांच लोग घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



रेल हादसों की खबर लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला बुधवार की सुबह नौ बजे Telangana नामपल्ली रेलवे स्टेशन का है। यहां चारमीनार एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। जिसमें पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

ADVERTISEMENTS

Telangana में तीन बोगियां पटरी से उतरी
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण मध्य रेलवे सीपीआरओ राकेश ने बताया कि यह घटना सुबह करीब नौ बजे हुई। यह रेलवे स्टेशन एक टर्मिनल स्टेशन है, जहां ट्रेनें रुकती हैं। ट्रेन को वहां रूकना था, लेकिन वह वहां नहीं रूकी, बल्कि आगे निकल गई। जिसके कारण ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में ट्रेन के दरवाजे के पास खड़े पांच लोगों को चोटें आई हैं। घायल को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

रेल हादसों पर लगाम कसने के लिए काम जारी
रेल हादसों पर लगाम कसने के लिए रेलवे विभाग लगातार काम कर रहा है। रेलवे ने मथुरा और पलवल के बीच 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कवच दक्षता का ट्रायल किया था। इससे पहले दक्षिण मध्य रेलवे में तीन खंड़ों में प्रणाली शुरु करने से पहले कई स्थानों पर 130 किमी प्रति घंटे की गति से ऐसे परीक्षण किए थे। रेलवे के मुताबिक, कवच प्रणाली दक्षिण मध्य रेलवे में 1,465 रूट किमी और 139 लोकोमोटिव पर तीन खंडो में पहले से ही काम कर रही है। हालांकि, गति प्रतिबंध के कारण उस मार्ग पर परीक्षण नहीं किया जा सकता है। एक रेलवे अधिकारी ने कहा, इस दिल्ली-आगरा खंड को छोड़कर भारत के सभी रेल नेटवर्क पर ट्रेनें अधिकतम 130 किमी प्रति घंटे की गति से चलती हैं।

ADVERTISEMENTS