गाड़ी को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई तलवारबाजी, तीन हुए घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

होली पर कनखल में गाड़ी को लेकर युवकों में विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि युवक एक दूसरे पर तलवार चलाने लगे। इस घटना में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। होली के दिन हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।


गाड़ी को लेकर हुए विवाद में जमकर हुई तलवारबाजी
हरिद्वार के कनखल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां गाड़ी को लेकर हुआ मामूली विवाद तलवारबाजी का कारण बन गया। होली के दिन कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर में कुछ युवकों क बीच गाड़ी को लेकर विवाद हो गया। होली के दिन हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

ADVERTISEMENTS


तलवारबाजी में तीन हुए घायल
गाड़ी को लेकर हुआ मामूली सा विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद में तलवारबाजी होने लगी। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर तलवार से हमला कर दिया। जिसमें तीन युवक घायल हो गए।


जिसके बाद पीड़ित की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई। शिकायत के बाद से पुलिस ने पीड़ित की तरफ से कई आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS