विवादित रहने वाले रामनगर के यूएसएसआर स्कूल मे दिव्यांग की संदिग्ध मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर skt. com

ADVERTISEMENTS

कई बार विवादित रहने वाले रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र स्थित यूएसआर दिव्यांग स्कूल बसई में भर्ती एक 13 वर्षीय दिव्यांग किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

किशोर को एक साल पहले हरिद्वार से रेस्क्यू कर इस स्कूल में भर्ती कराया गया था। जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद स्कूल प्रशासन पर संदेह के बादल गहरा गए हैं इससे पहले भी एक अन्य बच्चों की भी यहां पर मौत हुई थी जिसकी जांच कई समय तक चली थी तथा कई विवादित मामले इस स्कूल में रहे।


मंगलवार को किशोर की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर के शरीर पर नीले निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

क्या कहती है पुलिस
स्थानीय पुलिस ने बताया कि किशोर पिछले एक महीने से टाइफायड से पीड़ित था और काफी कमजोर हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही, बाल कल्याण समिति को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS