Salman Khan ने काले हिरण मामले को रफा-दफा करने के लिए दिया था ‘ब्लैंक चेक’! लॉरेंस बिश्नोई के भाई का बड़ा बयान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
salman-khan-lawrence-bishnoi-

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) को कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई( Lawrence Bishnoi) द्वारा जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। लॉरेंस बिश्नोई सलमान के पीछे काले हिरण की हत्या की वजह से पड़ा हुआ है। काले हिरण को बिश्नोई समाज में पूजा जाता है। हालांकि इन सभी आरोपों से सलमान ने शुरुआत से ही इंकार किया है। इसी बीच अब लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सलमान ने मामला रफा-दफा करने के लिए सालों पहले ब्लैंक चेक देने की कोशिश की थी।

ADVERTISEMENTS

Salman Khan ने बिश्नोई समाज को दिया ब्लैंक चेक

जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने एनडीटीवी को एक इंटरव्यू दिया। इस लेटेस्ट इंटरव्यू में रमेश ने Salman Khan के साथ गैंगस्टर के झगड़े को लेकर खुलकर बात की। गैंगस्टर के चचेरे भाई ने ये दावा किया कि काले हिरण मामले के दौरान बिश्नोई लोगों ने सलमान की कड़ी निंदा की थी। ऐसे में अभिनेता ने मुआवजे के तौर पर बिश्नोई समाज को पैसे ऑफर किए थे। एक ब्लैंक चेकबुक के साथ वो समाज के नेताओं से मिलने आए थे। मामले को खत्म करने के लिए उन्होंने ब्लैंक चेक दिया था। रमेश ने आगे बताया कि अगर ये सब पैसों के लिए होता तो वो उसी समय उसे स्वीकार कर लेते।

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने लगाए आरोप

ये पैसो वाली बात रमेश ने सलमान खान के पिता सलीम खान के हालिया इंटरव्यू पर निशाना साधते हुए कहा। बता दें कि सलीम ने इंटरव्यू में ये आरोप लगाया था कि पैसों के लिए लॉरेंस अभिनेता के पीछे पड़ा है। रमेश ने इंटरव्यू में बताया कि ये विचारधारा का मुद्दा है। काले हिरण मामले के दौरान बिश्नोई लोगों का खून खौल रहा था। भारत में लॉरेंस के पास 110 एकड़ जमीन थी। उसे किसी तरह की वसूली करने की जरूरत नहीं थी।

ADVERTISEMENTS