रेलवे पीड़ितों ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले रो रो कर मांगी दुआ

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के बनभूल पूरा रेलवे अतिक्रमण की भूमि पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है इस सुनवाई में अपने पक्ष में फैसला आने और उन्हें इस दिक्कत से निजात मिलने के लिए अलग तरह की दुआ की गई इस प्रकार की दुआ में रो-रो कर मुसीबत से छुटकारा दिलाने की दुआ की जाती है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण मामले की बुधवार 24 जनवरी को उच्चतम न्यायालय दिल्ली में सुनवाई होनी है।

जिसको लेकर हज़ारों की तादाद में पीड़ितों ने रेलवे प्रकरण को लेकर बनभूलपुरा क्षेत्र में कड़कती ठंड के बीच अपने अल्लाह से रो-रो कर दुआ की औऱ रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने की दुआ की।

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र के लाइन नम्बर 17 में रविवार को रेलवे प्रकरण से निजात दिलाने के लिए इज़तेमाई दुआ का एहतेमाम किया गया।

जिसमें हजारों की संख्या में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। इमाम लाल मस्जिद मुफ़्ती रिज़वान ने पुरखुलूस दिल की गहराइयों के साथ अपने अल्लाह की दरगाह में रो-रो कर रेलवे प्रकरण पर दुआ की।

ADVERTISEMENTS