नानकमत्ता गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी- चुघ बने अध्यक्ष तो अमरजीत सिंह को मिली महासचिव की कमान

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तर भारत के प्रतिष्ठित ऐतिहासिक नानकमत्ता साहिब प्रबंध कमेटी के चुनाव में पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ निर्णायक मतदान मैं बाजी मार ले गए। हरवंश सिंह चौक 13 के मुकाबले 14 मतों से अध्यक्ष चुने गए वही महासचिव पद पर नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी अमरजीत सिंह को महासचिव पद पर इसी अंतर से जीत मिली। उपाध्यक्ष पद पर शाहजहांपुर निवासी कमलेश कौर सचिव पद पर नानकमत्ता निवासी हरभजन सिंह को जीत मिली ।

जबकि दूसरे पक्ष के उम्मीदवारों को सिर्फ 13डायरेक्टर का ही समर्थन मिल पाया नानकमत्ता प्रबंध कमेटी के लिए 27 डायरेक्टर मतदान करते हैं इनमें से 14 डायरेक्टरों ने विजई उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया तथा दूसरे पक्ष के उम्मीदवारों को सिर्फ 13 ही डेलिगेट्स का समर्थन मिल पाया दूसरे पक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के लिए जोगिंदर सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए चरणजीत सिंह महासचिव पद के लिए निर्मल सिंह और सचिव पद के लिए कुलदीप सिंह पन्नू ने नामांकन कराया था। निर्वाचन अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा साहिब के हरविंदर सिंह साहिब दरबार में मत्था टेका और सभी की खुशहाली के लिए अरदास की। निर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुद्वारा परिसर में सरोपा भेंट किया गया। नवनिर्वाचित प्रधान डॉ हरवंश सिंह चौक ने कहा कि कि उनके धड़े के चार उम्मीदवारों के पक्ष में 27 में से 14 डायरेक्टरों ने मतदान किया।

गन्ना समिति हल्द्वानी के अध्यक्ष सरदार प्रताप सिंह सिद्धू ने विजई पदाधिकारियों को बधाई दी है उन्होंने कहा कि उत्तर भारत कि इस ऐतिहासिकएवम प्रतिष्ठित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी निश्चित रूप से पारदर्शिता के साथ कार्य सभी को साथ लेकर कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS