मम्मी-पापा मुझे माफ कर दो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती, ये लिख युवती ने अपनी जीवन लीला की समाप्त

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। ये लिखकर एक 19 साल की युवती ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब तक परिजन उस तक पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। युवती की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS

19 साल की युवती ने की अपनी जीवन लीला समाप्त
देहरादून में एक 19 साल की लड़की ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने अपने माता पिता से मांफी मांगी है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहब्बबेवाला निवासी संजना अपने घर पर अकेली थी।

उसके परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने नहीं उठाया। जब परिजन घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने देखा कि उनकी बेटी ने अपनी चुन्नी से लटककर फांसी लगा ली है। युवती के परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुसाइड नोट लिख परिजनों से मांगी माफी
युवती एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गई है। जिसमें उसने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करदो….मैं थक चुकी हूं..अब जीना नहीं चाहती। युवती एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि युवती का एक दिन पहले ही अपने भाई से विवाद हुआ था। जिस कारण उसने खाना भी नहीं खाया था।

आत्महत्या के कारणों का पुलिस लगा रही पता
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि युवती ने घर की जिम्मेदारियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवती की आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS