काशीपुर-अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार, दो लोग घायल, आधे शहर की बिजली गुल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें




काशीपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसा में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। खंभे में टकराने से आधा शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

ADVERTISEMENTS

अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई कार
हादसा बीती रात करीब एक बजे का है। जानकारी के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक के ठीक सामने एक कार अनियंत्रित होकर 11 हजार केवी लाइन से टकरा गई। जिससे दो खंभे क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे के दौरान कार में दो लोग सवार थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों की हालत बेहतर बताई जा रही है।

हादसे के कारण आधे शहर की बिजली गुल
हादसे के कारण आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली गुल होने की सूचना पाकर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं । अधिकारियों का कहना है कि अगले कुछ घंटे बाद ही विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। फिलहाल कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS