हल्द्वानी- ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की हुई कटकर मौत,हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के टांडा क्षेत्र के हार्ड स्टेशन से 5 किलोमीटर आगे आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रहे ट्रेन की चपेट में आने से दो हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई बता दे कि इन दो हाथियों में एक नर हाथी और एक हाथी का बच्चा था जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार लालकुआ टांडा से पांच किलोमीटर आगे आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS

इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों को वापस सिडकुल हाल्ट से रामनगर काशीपुर गूलरभोज के लिए बाया बस के माध्यम से भेजा जा रहा है इस घटना से गुस्साए गजराजो ने रेल ट्रैक घेर करके ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया तथा वापस ट्रेन सिडकुल हाल्ट के पास पहुंचकर रेल प्रशासन यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उनके गंतव्य को पहुंचा रही है।

इस घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच करके हाथियों के शांत होने का इंतजार कर रही है घटना के बाद काशीपुर से कासगंज आने वाली ट्रेन भी वापस गूलरभोज से काशीपुर को भेज दी गई है बताया जाता है कि यह घटना सिडकुल रेलवे हाल्ट से करीब 500 मीटर घनघोर जंगल में हुई जहां पर मोबाइल सिग्नल भी नहीं आ रहे हैं । बता दें कि रेलवे और वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और इस घटना केेेे बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है।

ADVERTISEMENTS