सुबह- सुबह कार खाई में गिरी 4 युवकों समेत 5 कई मौत, 1 छात्रा गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मंसूरी skt. com

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड के मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे चार युवकों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस और एसडीआरएफ ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।

संवाददाता के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल है। इसके अलावा एक और युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार किया जा रह है। हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं।

हादसे की खबर लगते ही आसपास के लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच कुछ लोगों ने मसूरी पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दे दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस ने तत्काल अपनी फायर सर्विस और एसडीआरएफ को दुर्घटनास्थल पर भेजा। जहां हादसा हुआ वहां खाई बहुत गहरी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

रेस्क्यू टीम जब खाई में पहुंची तो कार सवार चार युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी। दो युवतियों की सांसें चल रही थीं। उन्हें इलाज के लिए देहरादून हायर सेंटर ले जाया जा रहा था कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

मसूरी पुलिस द्वारा हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि चार युवक और दो युवतियां देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ाई करते थे। ये लोग मसूरी घूमने के लिए आए थे।

सुबह के समय देहरादून वापस लौटते समय चूनाखान के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

ADVERTISEMENTS