Ashwani Kumar Net Worth: साइकिल से स्टेडियम का सफर, IPL डेब्यू में महफिल लूटने वाले अश्विनी की कितनी है नेटवर्थ?

ख़बर शेयर करें

mi player ashwani-kumar-net-worth

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू करने वाले अश्विनी कुमार (MI Player Ashwani Kumar) ने अपने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। बीते दिन केकेआर के खिलाफ अश्विनी ने चार विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपने डेब्यू में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट कर सभी का ध्यान खींचा।

Ad

जिसके चलते रातों रात वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। अब हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अश्विनी कुमार है कौन? क्या है उनकी संघर्ष की कहानी और नेटवर्थ(Ashwani Kumar Net Worth)? चलिए इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब दे देते है।

ashwani kumar

कौन हैं अश्विनी कुमार? Who is Cricketer Ashwani Kumar?

भारतीय क्रिकेटर अश्विनी कुमार 29 अगस्त 2001 को झंझेड़ी, मोहाली में पैदा हुए। 23 साल के अश्विन(ashwani kumar age) वो एक फास्ट बॉलर हैं और अपने शानदार गेंदबाजी कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम हरकेश कुमार (ashwani kumar cricketer father) है और उनकी माता का नाम मीना रानी हैं।

अश्वनी के एक बड़े भाई भी है जिनका नाम शिव राणा है। 31 मार्च 2025 यानी कल कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ अश्विनी को मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने भी इस मौके को गवाया नहीं। अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वो @ashwani__rana33 (ashwani kumar cricketer instagram) के नाम से है।

ashwani kumar

साइकिल से स्टेडियम तक का सफर Ashwani Kumar Struggle

अश्विनी का आईपीएल तक का सफर आसान नहीं था। झंझेड़ी गांव में जन्मे अश्विनी का बचपन आर्थिक तंगी में बीता। क्रिकेट की किट और ट्रेनिंग का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल था। लेकिन अश्विनी ने कभी हार नहीं मानी।

उनके पिता हरकेश कुमार के मुताबिक, “गर्मी हो या बारिश हो रही हो अश्विनी कभी भी मुल्लांपुर स्टेडियम में जाने के लिए इनकार नहीं करते थे। कुछ दिन वह अपनी अकाडमी साइकिल से जाया करते तो कुछ दिन वह शेयरिंग ऑटो से जाते थे। मुझे याद है कि उन्होंने आईपीएल 2025 ऑक्शन वाले दिन भी मुझसे 30 रुपये लिए थे और वह ऑटो से मैच खेलने के लिए गया था। उन्हें एक-एक रुपये की अहमियत मालूम हैं। आज हर विकेट के बाद मैं उन दिनों को याद कर रहा था जब वह 10 बजे रात में अपनी ट्रेनिंग से वापस लौटता था और सुबह 5 बजे फिर से वापस जाता था।”

ये भी पढ़े:- IPL Points Table 2025: KKR को हराकर MI ने प्वाइंट्स टेबल पर लगाई छलांग, कोलकाता का ये हुआ हाल

आईपीएल से पहले का सफर Ashwani Kumar IPL Journey

अश्विनी ने सीएसके, केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल दिए थे। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 2020 में वो चोटिल हो गए और एक साल तक क्रिकेट से दूर रहे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत जारी रखी।

आईपीएल में पहला बड़ा मौका ashwani kumar mumbai indians

2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस (ashwani kumar mumbai indians) ने अश्विनी को 30 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल में डेब्यू करते ही उन्होंने 4 विकेट चटकाकर तहलका मचा दिया। उनके इस प्रदर्शन से उनके माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू थे।

उनके भाई ने बताया कि “अश्विनी हमेशा से जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क की तरह बनना चाहता था। जब उसे मुंबई इंडियंस ने खरीदा, तो उसने अपने गांव के बच्चों को क्रिकेट किट और बॉल बांटी।”

नेटवर्थ और भविष्य की कमाई Ashwani Kumar Net Worth

फिलहाल अश्विनी की नेटवर्थ का कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। लेकिन आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए उन्हें 30 लाख रुपए (ashwani kumar ipl price) मिले हैं। मुंबई ने उन्हें ऑक्शन में 30 लाख रुपए(ashwani kumar ipl auction) में खरीदा। साथ ही अब उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट के मौके भी मिल सकते हैं। अगर उनका प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहा तो जल्द ही वो करोड़ों की कमाई (Ashwani Kumar Net Worth)करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

अश्विनी की जर्सी बनेगी फैंस की फेवरेट?

उनके भाई का कहना है कि “अश्विनी की ख्वाहिश थी कि एक दिन लोग उसकी नाम वाली जर्सी पहनें। आज उसके परफॉर्मेंस के बाद मुझे पूरा भरोसा है कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं।”

अश्विनी की कहानी बताती है कि संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती। साइकिल और शेयरिंग ऑटो से सफर करने वाला ये खिलाड़ी अब करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुका है। अब देखने वाली बात होगी कि आगे के मैचों में वो कैसा प्रदर्शन करते है