#harish #rawat सरकार सरकारी संस्थाओं को बेच रही है और धीरे-धीरे कर रही आरक्षण को खत्म-हरीश रावत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश के आर्थिक हालातों पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि सरकार सरकारी संस्थाओं को बेच रही है और धीरे-धीरे आरक्षण को खत्म कर रही है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र को घेरते हुए कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया है वो खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है।

कांग्रेस सत्ता में आकर आर्थिक न्याय करेगी
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो वो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जो आर्थिक नीतियां हैं वह केवल अमीरों के लिए ही हैं। हरीश रावत ने कहा कि सरकारी पदों को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब और अमीरों के बीच की खाई और भी ज्यादा बड़ी हो गई है। मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति घट गई है।

राज्य में कांग्रेस उठाएगी जनता के मुद्दे
हरीश रावत ने राज्य के मुद्दों को भी उठाने की बात कही चाहे वो महिला सम्मान का मुद्दा हो, अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा हो, युवा बेरोजगारी का मुद्दा, किसानों का मुद्दा और दलितों के सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा ये सभी मुद्दे युवाओं और जनता के बीच उठाने का काम कांग्रेस द्वारा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS