हरदा ने अपने प्रशंसकों से ये की अपील,पढ़े

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जो कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और सोशल मीडिया पर कई चीजें पोस्ट करते रहते हैं जो की सुर्खियां भी बढ़ जाती हैं पर लेकिन जिस प्रकार से कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं इसको देखते हुए हरीश रावत के द्वारा अपने प्रशंसकों से खास अपील की है।

ADVERTISEMENTS

हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए लिखा कि मैं एक गंभीर बात अपने संबंध में आपसे कहना चाहता हूंँ। आप सबको मालूम है कि मैं पहले गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित भी हुआ हूँ और उम्र भी 70 के पार हो गई है। कोरोना का जो दौर इस समय चल रहा है, इसमें मुझे अपना बचाव करना भी आवश्यक है और आप सब जो मुझसे मिलते रहते हैं, हजारों लोग मिलते हैं उनका बचाव करना भी आवश्यक है उसके लिए एक तो जब भी, जो लोग भी मुझसे बात करें जरा मास्क लगाकर के बात करें, क्योंकि लोग मुंह के नजदीक आकर के बात करते हैं।

हरीश रावत ने लिखा कि मैं उनकी भावना का सम्मान करता हूंँ। लेकिन यदि मास्क लगाकर के बात करें तो उनकी भी सुरक्षा है और मेरी भी सुरक्षा है। दूसरा हाथ मिलाना मेरा स्वभाव है और मुझे बहुत दु:ख होता है, जब मैं किसी से हाथ नहीं मिला पाता हूंँ। लेकिन कोरोना ने हाथ मिलाना वर्जित कर दिया है। कोरोना काल में सेल्फी सबसे खतरनाक हो रही है, तो मैं अपने दोस्तों और सबसे कहना चाहूंगा जो मेरे शुभचिंतक हैं, कृपया सेल्फी से बचें, दूर से जहां भी कहेंगे मैं उनके साथ फोटो खिंचवाना अपने लिए गौरव की बात समझूंगा। मुझे उम्मीद है कि मेरी इस विनती पर मेरे शुभचिंतक व प्रशंसक, सब ध्यान देंगे।

ADVERTISEMENTS