हल्द्वानी-यहां पुलिस ने 3.3 ग्राम स्मैक के साथ एक किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस को एक युवक 3.3 ग्राम स्मैक के साथ मिला जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दें कि पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा पुलिस को गत दिवस फातिमा मस्जिद ,जाम फैक्ट्री के पास टनकपुर रोड जवाहर नगर पर मूल रूप से चंपावत जिले के रहने वाले ग्राम मोनपोखरी का 21 वर्षीय युवक 3.3 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया और तलाशी में युवक के पास से ₹220 बरामद हुए।

पुलिस के द्वारा पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह एक ड्राइवर है वह और इस समय वह जवाहर नगर जाम फैक्ट्री के पास परिवार के साथ किराए के घर में रहता है इसमें पीने की आदत के चलते उसने शाम के समय राजपुरा निवासी विपिन जो उसे अक्सर राजपुरा में मिलता है उससे स्मैक खरीदी थी अभियुक्त ने आगे पूछताछ में बताया कि वह विपिन से अक्सर स्मैक खरीदकर खुद पीने के साथ ही कुछ स्मैक बेचकर खर्चा चलाने का काम करता है। बता दे कि गिरफ्तारी टीम में थाना अध्यक्ष बलवंत कंबोज एसआई मनोज पांडे कॉन्स्टेबल प्रकाश शर्मा कांस्टेबल सुनील कुमार मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS