Uttarakhand Election : आठ गुना बढ़ गई अजय भट्ट की संपत्ति, जानें कुल है कितनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


नैनीताल लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय भट्ट की चल और अचल संपत्ति में पांच साल में काफी इजाफा हुआ है। उनकी चल संपत्ति 28 लाख और अचल संपत्ति 11 लाख रुपए बढ़ गई है। इसके साथ ही पिछले चुनाव में अजय भट्ट के पास कोई वाहन नहीं था। लेकिन इस बार के चुनाव में वो तीन वाहनों के मालिक हो गए हैं। उनकी पत्नी की अचल संपत्ति में भी करीब आठ गुना इजाफा हुआ है।

ADVERTISEMENTS


अजय भट्ट द्वारा साल 2019 के चुनाव में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनकी चल संपत्ति 69,98,358.89 रुपए थी। जो पांच साल में बढ़कर 98,05,377 रुपए हो गई है। जबकि पिछले चुनाव में उनकी अचल संपत्ति 15,39,800 रुपए थी। जो अब बढ़कर 26,39,800 रुपए हो गई है। पिछले चुनाव में दिए गए शपथपत्र में उनके पास सोना 94.8 ग्राम था और चांदी 2.8 किलोग्राम थी। इस चुनाव में दिए शपथ पत्र में उनके पास सोना 104.80 ग्राम और चांदी 2.80 किलोग्राम है। उनके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।

भट्ट की संपत्ति का ब्योरा
नकदी – 386000 रुपए
पत्नी के पास नकदी – 90,500 रुपए़
सोना – 104.80 ग्राम,
चांदी: 2.80 किलोग्राम
पत्नी के पास सोना: 603.50 ग्राम, चांदी: 1.25 किलोग्राम
वाहन – दो मारुति जिप्सी और एक वोक्सवैगन वर्टस कार
पत्नी के पास वाहन – स्विफ्ट डिजायर
कुल चल संपत्ति की कीमत – 98,05,377 रुपए
पत्नी के नाम पर – 10219811 रुपए
कुल अचल संपत्ति – 2639800 रुपए
पत्नी के नाम – 2,60,50,000 रुपए
पत्नी पर ऋण – 1905347 रुपए
पिछली बार हरदा को दी थी करारी शिकस्त
हरदा को दी थी करारी शिकस्त
नैनीताल लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा ने अजय भट्ट को पहाड़ से उतारकर तराई-भाबर की सीट का प्रत्याशी बनाया। उस समय भट्ट के पास प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी था। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मैदान में उतारा। भट्ट के लिए हरीश रावत बड़ी चुनौती थे। लेकिन भट्ट ने हरदा को तीन लाख 39 हजार 96 वोटों से हराकर जीत दर्ज कर कीर्तिमान बनाया था।

ADVERTISEMENTS