DG सूचना ने किया प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण, पत्रकारों की समस्या सुन दिया समाधान का आश्वासन

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


डीजी सूचना ने किया प्रेस क्लब भवन का निरीक्षण, पत्रकारों की समस्या सुन दिया समाधान का आश्वासन
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार पत्रकारों को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS

डीजी सूचना ने बुधवार को प्रेस क्लब पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रेस क्लब हरिद्वार द्वारा लिमिटेड रिसोर्स में बेहद व्यवस्थित ढ़ंग से प्रेस क्लब की व्यवस्थाएं बनाने के लिए प्रेस क्लब के सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वास्तव में उत्तराखण्ड में हरिद्वार प्रेस क्लब की एक अपनी पहचान है। उसी पहचान को प्रेस क्लब के पदाधिकारी बरकरार रखे हैं। पत्रकारों ने अपनी समस्याओं पर आधरित एक ज्ञापन डीजी को सौंपा।

पत्रकारों की समस्या सुन दिया समाधान का आश्वासन
डीजी सूचना ने कहा कि सरकार ने पत्रकार कल्याण का कॉर्पस फंड दोगुना कर जरूरतमंद पत्रकारों को हर संभव आर्थिक मदद पहुंचाने की दिशा में कार्य किया है। पत्रकार पेंशन राशि बढ़ाने, पत्रकारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा व आवासीय सुविधा दिए जाने की दिशा में सरकार कार्यरत है। डीजी सुचना ने सरहाना कर कहा कि 38 वर्षों से प्रेस क्लब निरंतर प्रगति की ओर है। यह भविष्य के पत्रकारों के लिए बड़ा आदर्श व मार्गदर्शक साबित होगा

ADVERTISEMENTS