#Death कर्मचारी ने DM कार्यालय में लगाया मौत को गले, सुसाइड नोट में ये बताई वजह

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित डीएम कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात एक कर्मचारी ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से जिला प्रशासन में सनसनी मची हुई है। कर्मचारी ने फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है।

ADVERTISEMENTS

कर्मचारी ने DM कार्यालय में लगाया मौत को गले
कर्मचारी की पहचान कमल कुमार (28) पुत्र परागीलाल निवासी रावली महदूद के रूप में हुई है। कमल डीएम कार्यालय में आरटीआई अनुभाग में कनिष्ठ सहायक के पद में तैनात था। बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी कार्यालय से छुट्टी के बाद घर चले गए थे। जबकि कुछ कर्मचारी कार्यालय में ही थे।

देर रात डीएम कार्यालय के कमरा नंबर 222 में कर्मचारी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका होने के चलते कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जिसके बाद कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सुसाइड नोट किया बरामद
सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस की टीम ने जैसे ही कमरे में प्रवेश किया कमल पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस की टीम ने कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। कर्मचारी ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को ही जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद से डीएम कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS