उत्तराखंड की बेटी अदिति बनी यूपी में जेल अधीक्षक
ADVERTISEMENTS
कोटद्वार की बेटी का चयन यूपी में जेल अधीक्षक के पद पर हुआ है। बता दें कि कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और अब वो जेल की कमान संभालेंगे।
ADVERTISEMENTS
आपको बता दें कि डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई। जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी, डीआईजी रवि शंकर छवि, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी, अधीक्षक एके. सिंह और अधिशासी अधिकारी डीपी सिंह मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


