अल्मोड़ा दुष्कर्म मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- भाजपा महिला अपराध को रोकने में नाकाम

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ लगातार उत्पीड़न के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर नाबालिग से दुष्कर्म और पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। आरोपी क गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा है।


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि उत्तराखंड में महिलाओं दुष्कर्म मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में भाजपा के मंडल अध्यक्ष का नाम दुष्कर्म मामले में आना ये कोई पहला मौका नहीं है जब इनके नेताओं का नाम आया हो।

इससे पहले भी एक महिला ने विधायक पर आरोप लगाया था। लेकिन उस पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। भाजपा महिला अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है और प्रदेश में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

महिलाओं के साथ ऐसी घटना होना गंभीर विषय
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा महिलाओं के साथ ऐसी घटना होती है तो ये एक गंभीर विषय है। शासन-प्रशासन को इसी घटना का संज्ञान लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने का काम करना चाहिए। सल्ट के मामले को लेकर पार्टी द्वारा निष्कासन की कार्वाई की गई है।