2026 तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे पापी ग्रह केतु, मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

वैदिक ज्योतिष अनुसार केतु ग्रह ने सिंह राशि में गोचर कर लिया , जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है…
Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार मायावी और पापी ग्रह केतु लगभग एक राशि से दूसरी राशि में 18 महीने बाद गोचर करते हैं। ऐसे में उनको एक भचक्र पूरा करने में 18 साल का समय लग जाता है। आपको बता दें कि अभी केतु ग्रह सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं और वह साल 2026 तक यही संचरण करेंगे। ऐसे में केतु ग्रह कुछ राशियों पर मेहरबान रहेंगे। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का राशि परिवर्तन सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। रुके हुए कार्य बनेंगे। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी वृद्धि संभव है। वहीं, व्यवसाय करने वालों को किसी बड़े प्रोजेक्ट या क्लाइंट से लाभ हो सकता है। छात्रों का विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों को केतु ग्रह का राशि परिवर्तन करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु देव आपकी गोचर कुंली में कर्म भाव पर भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको पैतृक कारोबार में लाभ हो सकता है। साथ ही पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर संचरण कर रहे हैं और वह साल 2026 तक यही संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वहीं परिवार में खुशियां आएंगी और नौकरी या बिजनेस में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश के लिए भी यह समय शानदार है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें