बड़ी खबर : उत्तरखंड से सामने आया केरला स्टोरी जैसा ही मामला, सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें




फिल्म केरला स्टोरी जैसा ही हैरान कर देने वाला मामला देवभूमि उत्तराखंड से भी सामने आया है। राजधानी दून में धर्म विशेष को अपनाने के लिए एक छात्रा को प्रताड़ित किया गया। छात्रा के परिजनों द्वारा इसकी शिकायत करने पर मामले का खुलासा हुआ है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामला
उत्तरखंड से सामने आया केरला स्टोरी जैसा ही मामला
फिल्म केरला स्टोरी जैसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून के एक निजी लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के परिजनों ने उनके बेटी के साथ पढ़ने वाली अन्य छात्रा के खिलाफ राजपुर थाने में शिकायत की है। परिजनों ने कश्मीर की रहने वाली एक धर्म विशेष से संबंधित छात्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी देहरादून के निजि कॉलेज में पढ़ती है। उसके साथ पढ़ने वाली धर्म विशेष से संबंधित छात्रा उनकी बेटी को इस्लाम के प्रति जबरन प्रेरित कर रही थी।

देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज
पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत के बाद राजधानी देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 के क्षेत्र 3 और 5 में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत धारा 384 और 506 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

धर्म परिवर्तन करने के लिए बना रही थी दबाव
पीड़ित छात्रा ने बताया कि वो देहरादून के एक निजि लॉ कॉलेज में पढ़ती है। साल 2021 में लॉ कॉलेज में उसने एडमिशन लिया था। जिसके बाद उसकी आरोपी छात्रा से दोस्ती हुई और साल 2022 तक वो उसके साथ काफी घुलमिल गई थी। दोनों में बहुत अच्छी दोस्ती हुई और वो एक-दूसरे के घर पर आने-जाने लगे। पीड़ित छात्रा का कहना है कि इस बीच आरोपी छात्रा धर्म विशेष के लिए उसे लगातार प्रेरित करती थी। इसके साथ ही आरोपी छात्रा उसे बार-बार धर्म परिवर्तन करवाने के लिए भी कहती थी।

धर्म विशेष के लड़के से शादी करने को कहती थी छात्रा
पीड़ित छात्रा का कहना है कि आरोपी छात्रा उसे बार-बार उसे धर्म विशेष के अमीर लड़के से शादी करने के लिए कहती थी। आरोपी छात्रा पर पीड़ित छात्रा ने और लड़कियों को भी बहलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्रा के परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्रा के संपर्क में आने के बाद से उनकी बेटी के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था। इतना ही नहीं परिजनों का कहना है कि आरोपी छात्रा ने पीड़ित छात्रा को उसकी प्राइवेट पिक्चर भी लीक करने की धमकी देकर धमकाना भी शुरू कर दिया था।

उत्तराखंड में पहली बार सामने आया ऐसा मामला

एसएसपी देहरादून का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही पक्षों से मामले की पूरी जांच की जाएगी। फिलहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। एसएसपी का कहना है कि उत्तराखंड में ऐसा मामला पहली बार सामने आया है। आरोप गंभीर हैं इसलिए मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS