शादी के 29 साल बाद AR Rahman पत्नी सायरा बानों से लेंगे तलाक, पोस्ट जारी कर बयां किया दर्द

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

जाने माने ऑस्कर विनिंग सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 29 साल बाद वो अपनी पत्नी सायरा बानों (Saira Banu) से अलग हो रहे हैं। कपल के वकील ने बयान जारी कर तलाक की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। इस खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है। बयान में तलाक की वजह भावनात्मक तनाव बताया गया है। दोनों ने इसी वजह से ये बड़ा फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS


वकील ने जारी आधिकारिक बयान में कहा, “शादी के कई सालों बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति ए.आर.रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी है, जिसे इस समय कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है। सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन दौर से गुजर रही हैं।”

AR Rahman ने किया पोस्ट
एआर रहमान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है। उन्होंने लिखा, “हमें आशा थी कि हम शादी के तीस साल तक पहुंच जाएंगे, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी चीजों का एक अनदेखा अंत होता है। यहां तक ​​कि भगवान का सिंहासन भी टूटे हुए दिलों के वजन से कांप सकता है। फिर भी, इस बिखराव में हम अर्थ तलाशते हैं, भले ही टुकड़े फिर से अपनी जगह न पा सकें। हमारे दोस्तों, आपकी दयालुता के लिए और इस नाजुक अध्याय से गुजरते समय हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”


1995 में हुई थी शादी
बता दें कि साल 1995 में एआर रहमान और सायरा बानों की शादी हुई थी। शादी से दोनों के तीन बच्चे रहीमा, खतीजा और अमीन हैं। दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने के कारण उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया

ADVERTISEMENTS