सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : युवतियों ने खुलेआम की युवकों की पिटाई, तीन युवक अरेस्ट,देखे video

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें



देहरादून से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां युवक युवतियां खुलेआम एक दूसरे की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं. घटना का वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसएसपी देहरादून ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है.

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtube.com/shorts/KxsomsEAP74?si=52P-pGAYOfvWIYDE


युवाओं का मारपीट का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में पहले तो युवक युवती पर हाथ उठाता हुआ नजर आ रहा है. बाद में दो युवतियां एक युवक को बुरी तरह पीटती हुई नजर आ रही है. वीडियो में युवतियां गाली गलौज कर युवक को बेल्ट से मारती हुई भी दिख रही है. जिसके बाद पीट रहे युवक के दो दोस्त उसे स्कूटी में बैठा कर ले जा रहे है. वायरल वीडियो देहरादून के सहस्त्रधारा का बताया जा रहा है.

पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया
देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एसएसपी अजय सिंह ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद उसमें नजर आ रहे युवकों की तलाश कर हिरासत में लेने के निर्देश दिए. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है. युवकों की पहचान प्रमोद सिंह पुत्र जगदीश सिंह, आकाश सिंह पुत्र जनबल्लभ सिंह, गौरव रावत पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है. तीनों युवक पौड़ी निवासी बताये जा रहे हैं

ADVERTISEMENTS