ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा नेता की पेट में इंजेक्शन मारकर हत्या
यहां के दबथरा हिमंचल गांव में सोमवार की दोपहरबाद मेहमान बनकर आए बाइक सवार तीन लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रधान पति गुलफाम सिंह यादव (66) की पेट में जहरीला इंजेक्शन मार कर हत्या कर दी। पुलिस को मौके से हत्यारों का हेलमेट और सिरिंज की निडिल मिली है। पुलसि ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए है। गुलफाम सिंह ने कई वर्ष पहले लेखपाल का पद त्याग कर पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के मुकाबले पर वर्ष 2004 में गुन्नौर विधानसभा से भाजपा से चुनाव लड़ा था।

वे भाजपा में संभल विधानसभा क्षेत्र प्रभारी थे। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे गुलफाम सिंह पशुओं की देखभाल के लिए पशुशाला में गए जहां वे आराम कर रहे थे। उसी समय बाइक से तीन लोग वहां पहुंचे और उनसे दुआ सलाम करने के बाद कुर्सी पर बैठ गए। बताया जाता है कि गुलफाम ने तीनों का हालचाल लिया और पानी भी पिलाया।
इसके बाद गुलफाम सिंह चारपाई पर लेट गए। तभी एक युवक ने इंजेक्शन निकाल कर उनके पेट पर घोंप दिया। इसके बाद तीनों हमलावार भाग निकले। जल्दबाजी में हत्यारोपी अपना हेलमेट मौके पर ही छोड़ गए। भसगते हमलावरों ने घेर के बाहर इंजेक्शन की सिरिंज व निडिल कवर फेंका।
हमलावरों के जाने के बाद गुलफाम सिंह ने घेर से बाहर आकर आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्य कर रहे मजदूरों को इस घटनाक्रम की जानकारी दी। मजदूरों ने भाजपा नेता को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें अलीगढ़ अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
गुलफाम सिंह यादव का बड़ा पुत्र दिव्य प्रकाश पूर्व में भाजपा से ब्लाक प्रमुख रह चुका है। वहीं, पत्नी जावित्री देवी लगातार तीन बार प्रधान रह चुकी हैं। वे वर्तमान में भी प्रधान हैं।
गुलफाम सिंह का अलीगढ़ में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्यारों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। संभल के एसपपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें आरोपियों की शिनाख्त में लगी हैं। जल्दी ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें