सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में सड़क दुर्घटना को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है जिसकी वजह से मृत्यु दर काफी तेजी से प्रदेश की बढ़ रही है इसी में एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र से सामने आ रही है,यहां पर रुद्रपुर निवासी 17 साल के नितिन की बरेली में हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नितिन सामान लेने बरेली गया हुआ था। इस दौरान उसकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नितिन के साथ सवार उसका साथ ही घायल है।रुद्रपुर के रम्पुरा, वार्ड नंबर 22 निवासी 17 वर्षीय नितिन पुत्र भजन लाल बिजली का काम करता था। वह छह भाई बहनों में सबसे छोटा था।गत दिवस दोपहर वह रम्पुरा, वार्ड नंबर 24 निवासी गोपाल पुत्र तुलाराम के साथ बिजली का सामान लेने के लिए बाइक से बरेली के लिए निकले।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि गत शाम चार बजे के आसपास बरेली के देवरनिया में तेज अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।इससे बाइक में पीछे बैठा नितिन ट्रक की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा गोपाल घायल हो गया। गत देर शाम को जब हादसे की जानकारी नितिन के स्वजनों को हुई तो कोहराम मच गया। नितिन की मौत की खबर सुनकर पिता और मां के साथ ही भाई सत्यवीर, हरीश, आकश, सागर और बहन मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में स्वजन और नाते रिश्तेदार बरेली के लिए रवाना हो गए। छह भाई बहनों में नितिन सबसे छोटा था।

ADVERTISEMENTS